Punjab Kesari MP ads

भाजपा में अंदरूनी कलह या नाराजगी? एल्डरमैन शपथ ग्रहण समारोह में 15 BJP पार्षद रहे गायब, राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज

Friday, Jul 31, 2026-01:46 PM (IST)

CG desk: छत्तीसगढ़ भाजपा में अंदरूनी कलह उजागर हुई है। दरअसल, यहां बेमेतरा जिले के थानखम्हरिया नगर पंचायत में एल्डरमैन शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया था। इस दौरान भाजपा के नगर पंचायत के सभी 15 पार्षद कार्यक्रम से गायब रहे। जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गईं। हालांकि विधायक ने इन अटकलों को खारिज करते हुए पार्षदों की अनुपस्थिति की वजह बारिश को बताया।

जानकारी के अनुसार, थानखम्हरिया नगर पंचायत में एल्डरमैन शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया था। इस दौरान साजा विधायक ईश्वर साहू मौजूद रहें। वहीं, इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी समर्थित नगर पंचायत के सभी 15 पार्षद गायब रहे। ऐसे में संगठन में अंदरूनी कलह या नाराजगी उजागर हुई। इस दौरान मंच पर एक साथ 15 पार्षदों के गायब रहने पर सूनापन नजर आया। जिस वजह से राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज है। हांलाकि विधायक ने अंदरूनी कलह या नाराजगी की बात को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि बारिश की वजह से पार्षद नहीं पहुंचे।

इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी, भाजपा जिला महामंत्री राजेश ठाकुर, विधायक प्रतिनिधि चंदन अग्रवाल, जिला मंत्री सुरेश सिंघानिया, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष राजेश सिंघानिया, मंडल महामंत्री घनश्याम राजपूत, चंद्रशेखर राजपूत, आदर्श जोशी, दौलतनाथ योगी, तहसीलदार आशुतोष गुप्ता, सीएमओ विजय यादव, घसिया निषाद, रामसनेही नामदेव, पवन सिन्हा उपस्थित रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News