Punjab Kesari MP ads

सुर्खियों में आई IPS मोनिका शुक्ला,किसान आंदोलन में बस को दोनों हाथों से रोकने वाली अधिकारी जानी जाती है लेडी सिंघम

Thursday, Jul 30, 2026-11:44 PM (IST)

(भोपाल): भोपाल में किसानों के आंदोलन के बीच अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मोनिका शुक्ला सुर्खियों में आ गई है। दरअसल एक वीडियो के वायरल होने के बाद एक बार फिर मोनिका शुक्ला की चर्चा का केंद्र बन गई।  किसान आंदोलन में उन्होंने कानून-व्यवस्था संभालते हुए पुलिस बल का नेतृत्व किया।

क्यों चर्चा मे आई मोनिका शुक्ला

दरअसल भोपाल में किसान आंदोलन के दौरान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मोनिका शुक्ला ने ऐसा कुछ कर दिया कि  देखने वाले देखते रह गए और उनके साहस की प्रशंसा करने लगे। आंदोलन के दौरान कुछ प्रदर्शनकारी एक खड़ी स्कूल बस को धक्का दे रहे थे, इसी दौरान वहां मौजूद मोनिका शुक्ला की नजर बस पर पड़ी। उन्होंने बिना देर किए बस के सामने खड़े होकर उसे आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास किया। वो चट्टान की तरह बस के आगे खड़ी हो गईं।  दोनों हाथों से बस को रोकने की कोशिश की। हालांकि इस दौरान कुछ पुलिसकर्मियों ने भी उनकी मदद की। इस  घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया । कई लोग उनकी तत्परता और साहस की सराहना कर रहे हैं। समय रहते यदि बस को नहीं रोका गया होता तो कोई हादसा हो सकता था।

नरसिंहपुर जिले की रहने वालीं मोनिका शुक्ला

लेडी सिंघम के नाम से जाने जानी वाली मोनिका शुक्ला वैसे  नरसिंहपुर जिले की रहने वालीं  हैं। वो  राज्य पुलिस सेवा से भारतीय पुलिस सेवा में पदोन्नत अधिकारी हैं। मोनिका के पति शशिकांत शुक्ला भी राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी हैं। उन्हें उनकी सख्त कार्यशैली के कारण 'लेडी सिंघम' के नाम से भी जाना जाता है। आईपीएस में पदोन्नति के बाद उन्होंने रायसेन, शाजापुर और विदिशा जिले में पुलिस अधीक्षक (एसपी) के रूप में सेवाएं दीं।

हालांकि वर्तमान में उनका मूल पद डीआईजी का है, लेकिन पुलिस आयुक्त प्रणाली के तहत वह अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के रूप में जिम्मेदारी निभा रही हैं। भोपाल में किसान आंदोलन के दौरान वायरल हुए इस वीडियो के बाद वह फिर चर्चा में है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News