जयवर्धन सिंह बोले- उज्जैन और बुरहानपुर में भाजपा ने हेराफेरी की, कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे

Thursday, Jul 21, 2022-04:36 PM (IST)

इंदौर(सचिन बहरानी): नगरीय निकाय चुनाव नतीजों को लेकर कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। जयवर्धन सिंह का कहना है कि नगर निकाय चुनाव पूरी की पूरी तरह भाजपा के हाथ में थे लेकिन इस बार कमलनाथ की मेहनत के कारण 5 नगर निगम में कांग्रेस की जीत हुई है। उसमें ग्वालियर चंबल संभाग में दोनों महापौर कांग्रेस के महाकौशल संभाग में दोनों महापौर कांग्रेस के विंध्याचल के मुख्यालय रीवा में महापौर कांग्रेस के है। हम मानते है उज्जैन बाबा महाकाल की नगरी में भी जीत कांग्रेस की हुई। अफसोस की बात है कि भाजपा के शासन ने उसमें गड़बड़ी की जिसके कारण महेश परमार नहीं जीत सके। हम तो यह मान कर चल रहे है कि महेश परमार चुनाव जीत कर आये है। हम इस मामले को कोर्ट में लेकर जाएंगें।
PunjabKesari

जयवर्धन सिंह ने आरोप लगाए कि बुरहानपुर में भी जीत कांग्रेस की थी वहां पर भी हेराफेरी हुई है। आप देखे इतनी बड़ी जीत पहली बार शहरी क्षेत्र में कांग्रेस को मिली है। यह इसलिए संभव हुआ है क्योंकि कमलनाथ जनता के बीच बने रहे और आज भी जो मध्यप्रदेश की जनता है वह कमलनाथ के 15 महीने याद कर रही है। हम यह दावे के साथ कह सकते हैं कि 15 महीने में कमलनाथ ने वह काम करके दिखाया था जो भाजपा के 15 साल में नहीं हुआ और हमें पूरा यकीन है 2023 में मध्य प्रदेश की जनता भाजपा के धनबल को हराएगी और कांग्रेस के जनबल को विजय मिलेगी।

विश्व में महिला शक्ति की प्रतीक है सोनिया गांधी- जयवर्धन सिंह
सोनिया गांधी से ईडी द्वारा की जा रही पूछताछ पर जयवर्धन सिंह ने कहा कि आज जो घटना क्रम दिल्ली में हो रहा है एक बार फिर अमित शाह और नरेंद्र मोदी डर के कारण ईडी को आगे कर रहे हैं। मैं मानता हूं सोनिया गांधी पूरे देश में, पूरे विश्व में महिला शक्ति की प्रतीक है। वह एक ऐसी महिला है जिन्होंने स्वयं प्रधानमंत्री का पद त्याग दिया था। क्या कोई और ऐसा व्यक्ति है जिन्होंने प्रधानमंत्री पद त्यागा हो, पूरी कांग्रेस उनके साथ खड़ी है और हम सब मानते हैं ईडी के माध्यम से जो आज इंटेरोगेशन हो रहा है। यह बिल्कुल गलत है। यह सिर्फ शोबाजी है। मैं मानता हुं जो आज के समय देश मे महंगाई है। बेरोजगारी है उसको छुपाने के लिए भाजपा यह सब कर रही है जिससे भाजपा डरती है। ईडी आयकर विभाग उनके ऊपर थोपती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News