BJP सरकार के अभियान पर जयवर्धन का तंज, बोले- शिक्षा, मान्यताएं, योग्यता सब नमस्तक हैं
Monday, Jan 17, 2022-02:58 PM (IST)

भोपाल (इजहार हसन खान): मध्य प्रदेश सरकार के ‘हमारा घर हमारा विद्यालय’ अभियान को लेकर सियासत शुरू हो गई है। तंज कसते हुए कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने ट्वीट किया है कि ‘आखिर बजा ही दी थाली!!! घर में वर्तन बजने का अर्थ क्लेश ही होता है। शिक्षा, मान्यताएं, योग्यता सब नमस्तक हैं। दरअसल हमारा घर हमारा विद्यालय कार्यक्रम के तहत राज्य शिक्षा केन्द्र बच्चो से घर मे रोज़ाना दो बार बजवाएगा थाली!! मध्यप्रदेश में 15 जनवरी से 31 जनवरी तक प्रदेश के सभी स्कूलों की छुट्टियां कर दी गई हैं।
खूब तमाशा कीजिये पहले स्वास्थ्य के नाम पर किया था तो परिणाम पूरी दुनिया ने देखा, अब शिक्षा के नाम पर कीजिये..
— Jaivardhan Singh (@JVSinghINC) January 16, 2022
पहले तो परीक्षा नहीं , परीक्षा होती हैं तो परिणाम नहीं , परिणाम आते है तो नियुक्ति नहीं , ऊपर से व्यापमं घोटाला...
मप्र में शिक्षा का ढांचा पहले ही तमाशा बना हुआ हैं। pic.twitter.com/wuTx1Nuy6V
जयवर्धन सिंह यहीं नहीं रुके, उन्होंने बाद में एक और ट्वीट किया जिसमें लिखा कि ‘खूब तमाशा कीजिये पहले स्वास्थ्य के नाम पर किया था तो परिणाम पूरी दुनिया ने देखा, अब शिक्षा के नाम पर कीजिये.. पहले तो परीक्षा नहीं, परीक्षा होती है तो परिणाम नहीं, परिणाम आते हैं तो नियुक्ति नहीं, ऊपर से व्यापमं घोटाला... मप्र में शिक्षा का ढांचा पहले ही तमाशा बना हुआ हैं।