Punjab Kesari MP ads

जीतू पटवारी का भाजपा पर गंभीर आरोप, बोले- एमपी में बिना स्लॉट बुकिंग के खरीद रहे बीजेपी नेताओं के गेहूं

Thursday, Apr 23, 2026-02:37 PM (IST)

एमपी डेस्कः इन दिनों सरकार द्वारा गेहुं उपार्जन का कार्य किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, उपार्जन केन्द्र पर कई अनिमिताओ के चलते प्रदेश का किसान गेहूं खरीदी नहीं होने से परेशान हो रहा है। कई किसानों की स्लॉट बुक नहीं हो रही है। जबकि कुछ किसानों का सत्यापन नहीं हो पा रहा है। वहीं, गेहूं बेचने वाले किसानों को उनके हक के पैसे के लिए दफ़्तरों में भटकाया जा रहा है। इसी बीच कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी प्रदेश के किसानों की परेशानी पर आवाज उठाई। जीतू पटवारी ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि एमपी में बिना स्लॉट बुकिंग के बीजेपी नेताओं के गेहूं खरीद रहे है। जबकि आम किसान को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

बिना स्लॉट बुकिंग के खरीदे भाजपा नेताओं के 84 लाख रुपए के 3200 क्विंटल गेहूं
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक्स पर ट्वीट कर लिखा है कि आम किसान जहां स्लॉट बुक न होने के कारण 2700 रुपए का गेहूं 2000 से 2100 रुपए में बेचने को मजबूर है, वहीं भाजपा नेताओं के 84 लाख रुपए के 3200 क्विंटल गेहूं बिना स्लॉट बुकिंग के खरीदे जा रहे हैं। जीतू पटवारी ने कहा कि प्रदेश के किसानों के साथ यह अन्याय है। कहा कि किसान अपना गेहूं बेचने के लिए लंबी-लंबी लाइनों में खड़ा होकर परेशान हो रहा है। जोकि बेहद निंदनीय है।  
   

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News