जीतू पटवारी का बड़ा दावा, बोले- एमपी में 25 साल बाद फिर सत्ता में आएगी कांग्रेस, इन नेताओं को बताया पार्टी की रीढ़ की हड्डी
Saturday, Apr 18, 2026-09:57 AM (IST)
भोपालः मध्यप्रदेश में करीब 25 सालों से भाजपा सरकार शासन कर रही है। वहीं, कांग्रेस पार्टी दावा कर रही है कि इस बार बीजेपी को हराकर सत्ता में आएगी। इसके लिए प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने में जुटे हैं। जीतू पटवारी ने कहा कि पार्टी में ऐसे नेता मौजूद है जिनके बलबूते पर कांग्रेस एक बार फिर सत्ता में आएगी। इन नेताओं को उन्होंने पार्टी की रीढ़ की हड्डी बताया है। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं को और अधिक मेहनत करने के लिए कहा गया। बताया कि प्रदेश के हर ब्लॉक में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें पार्टी के बड़े नेता प्रदेश प्रभारी एवं सह प्रभारी शामिल होंगे।
भोपाल में स्थित रविंद्र भवन में पीसीसी ने पार्टी के ब्लॉक अध्यक्षों का सम्मेलन आयोजित किया था। इस सम्मेलन में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने दावा किया कि एमपी में 25 साल बाद फिर सत्ता में कांग्रेस आएगी। उन्होंने कहा- लेकिन, इसके लिए कार्यकर्ताओं को और अधिक मेहनत करनी होगी, ताकि बीजेपी को हराया जा सके। साथ ही कहा कि इन नेताओं के बलबूते दोबारा से सत्ता में आएगी। जीतू पटवारी ने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों का महत्व रेखांकित किया। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा ब्लॉक अध्यक्ष हमारी पार्टी की रीढ़ की हड्डी हैं। बीजेपी को हराने में उनकी सबसे अहम भूमिका होगी।
प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बताया कि 25 अप्रैल से 25 मई तक नियुक्त किए गए विधानसभा प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में जाएंगे और वहां की कार्यकारिणी की जांच करेंगे। उन्होंने कहा कि 25 मई के बाद पार्टी हर ब्लॉक स्तर पर एक बैठक आयोजित करेगी, जिसे “जन संवाद कार्यक्रम” कहा जाएगा। इस कार्यक्रम में पार्टी के सभी बड़े नेता, प्रदेश प्रभारी और सह-प्रभारी शामिल होंगे और हर ब्लॉक में जाकर लोगों से बातचीत करेंगे।

