Punjab Kesari MP ads

जीतू पटवारी ने राहुल गांधी के बारे में बोली ऐसी बात कि छिड़ी राजनीतिक बहस,जानिए आखिर क्या है वो बयान?

Friday, Aug 28, 2026-06:19 PM (IST)

(डेस्क): मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक बड़ा बयान दिया है। इस बयान की काफी चर्चा हो रही है। दरअसल राहुल गांधी की राजनीतिक पृष्ठभूमि का जिक्र करते हुए जीतू पटवारी ने बड़ा बयान दिया है।

प्रधानमंत्री के घर में पैदा हुए हैं राहुल गांधी-पटवारी

राहुल गांधी पर बोलते हुए जीतू पटवारी ने कहा कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री के घर में पैदा हुए हैं इसलिए राहुल गांधी को पता है कि देश कैसे चलाना है। सार्वजनिक चर्चा के दौरान जीतू पटवारी ने राहुल गांधी का बचाव करते हुए तर्क दिया कि  राहुल गांधी पूर्व प्रधानमंत्रियों के परिवार से आते हैं, इसलिए उन्हें देश चलाने, सरकार की नीतियों और भारत की जमीनी परिस्थितियों की समझ विरासत में मिली है।

राहुल गांधी को पता है कि देश कैसे चलता है-पटवारी

आगे जीतू पटवारी ने कहा कि वो देश के भविष्य को बेहतर दिशा दे सकते हैं। राहुल गांधी की ग्रूमिंग ही ऐसे  घर में हुए जो प्रधानमंत्री का घऱ है। पटवारी ने कहा कि वो जब सांसद बने थे तब भी सरकार कांग्रेस की ही थी। इसलिए वो भविष्य की बात करते हैं क्योंकि उनको ये चीजें विरासत में मिली हैं। वो हालांकि 12 सालों से सरकार से बाहर हैं लेकिन उनको पता है कि देश कैसे चलता है।

दरअसल जीतू पटवारी का इशारा गांधी-नेहरू परिवार की राजनीतिक विरासत की ओर था, इस विरासत में देश को कई प्रधानमंत्री मिले हैं। वहीं  कांग्रेस लंबे समय से राहुल गांधी को राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रमुख चेहरों में से एक के रूप में पेश करती रही है और उन्हें पीएम के पद का मजबूत कैंडिडेट मानती है।  जीतू पटवारी का यह बयान राहुल गांधी के नेतृत्व अनुभव और राजनीतिक समझ के समर्थन में दिया गया है, जिसे लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj