राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने उज्जैन में किए बाबा महाकाल के दर्शन, CM शिवराज भी साथ

3/8/2022 5:31:23 PM

उज्जैन(विशाल सिंह): बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकाल मंदिर पहुंच कर पत्नी के साथ बाबा महाकालेश्वर के दर्शन किए। उनके साथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पत्नी साधना सिंह, प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा, संस्कृतिक मंत्री ऊषा ठाकुर ने बाबा के दर्शन किए मंदिर के गर्भ गृह में पंडे पुजारियों द्वारा करीब 20 मिनट तक पूजन कराई गई जिसके बाद मंदिर समिति द्वारा नड्डा का सम्मान किया गया।

PunjabKesari

इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इंदौर पहुंचे जहां  एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में नेता -कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान ढोल-ढमाकों के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया गया। सीएम शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी मौजूद रहे। बीजेपी अध्यक्ष के स्वागत के लिए कई मंत्री, विधायक, सांसद स्वागत के लिए पहुंचे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News