Punjab Kesari MP ads

राहुल गांधी के जन्मदिन पर कमलनाथ ने दी शुभकामनाएं, कहा- आपके नेतृत्व में लोकतंत्र होगा मजबूत

Friday, Jun 19, 2026-12:07 PM (IST)

भोपालः कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के जन्मदिन पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ (Kamal Nath) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

कमलनाथ ने अपने संदेश में राहुल गांधी को “सच्चाई, निर्भीकता व साहस का पर्याय” बताते हुए लिखा कि वे कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं के नैतिक बल हैं। उन्होंने कहा कि सत्य और अहिंसा के प्रति राहुल गांधी की प्रतिबद्धता अनूठी है और उनके नेतृत्व में एक बार फिर लोकतंत्र मजबूत होगा।

पूर्व मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी के स्वस्थ, सुखद और दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई और अनंत शुभकामनाएं दीं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News