Punjab Kesari MP ads

अतिथि शिक्षकों के लिए खुशखबरी! सरकार ने दी बड़ी राहत, अवकाश नियमों में किया बदलाव

Saturday, Jul 25, 2026-09:06 PM (IST)

भोपाल : मध्य प्रदेश के लाखों अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अतिथि शिक्षकों को बड़ी सौगात देते हुए अब उन्हें भी सत्र के दौरान 10 दिन का आकस्मिक अवकाश यानी कैजुअल लीव देने का फैसला किया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने इसके लिए आवश्यक निर्देश जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि अब अतिथि शिक्षकों को पूरे शैक्षणिक सत्र के दौरान कुल 10 आकस्मिक अवकाश (CL) का लाभ मिलेगा।

PunjabKesari

नई व्यवस्था के अनुसार कार्यभार ग्रहण करते ही अतिथि शिक्षक एक दिन की CL के पात्र होंगे। इसके बाद प्रत्येक 30 दिन का कार्य पूरा होने पर एक अतिरिक्त CL मिलेगी। वहीं, एक बार में अधिकतम तीन दिन का आकस्मिक अवकाश लिया जा सकेगा।

सरकार का कहना है कि यह निर्णय अतिथि शिक्षकों की कार्य-सुविधा और उनकी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग को इस संबंध में आवश्यक आदेश जारी करने के निर्देश भी दे दिए गए हैं।

सरकार के इस फैसले से प्रदेश के हजारों अतिथि शिक्षकों को राहत मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से अवकाश सुविधा की मांग कर रहे अतिथि शिक्षकों के लिए यह निर्णय बड़ी सौगात माना जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News