Punjab Kesari MP ads

BJP में बड़े स्तर पर होने जा रहा बदलाव, निष्क्रिय पदाधिकारियों के साथ ही मंडल अध्यक्षों की उलटी गिनती शुरु

Tuesday, Jul 14, 2026-09:41 PM (IST)

(इंदौर): मध्य प्रदेश में भाजपा संगठन की मजबूती के लिए लगातार नए काम कर रही है। अब  भारतीय जनता पार्टी में संगठनात्मक कसावट का सिलसिला शुरु हो गया है। पदाधिकारियों के काम की समीक्षा की जा रही है। जिनको संगठन से  जिम्मेदारी सौंपी है वो काम सही ढंग से कर रहे या नहीं इसका आकलन शुरु हो गया है

खबर है कि  अच्छा काम करने वालों को आने वाले समय में नवाजा जाएगा जबकि काम को जस्टिफाई न करने वालों की छुट्टी की जाएगी। नए  कार्यकर्ताओं को संगठन मौका देगा । वहीं दूसरी ओर संगठन से साफ कर दिया है कि लर्निंग डिजिटल प्लेटफॉर्म एप डाउनलोड करके अपनी कामों और गतिविधियों को इस पर  डालें।

बीजेपी पदाधिकारियों की मासिक समीक्षा बैठक में सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक गोलू शुक्ला, के साथ ही कई प्रमुख नेता शामिल हुए और संगठन मजबूती पर अहम चर्चा की।

मंडल अध्यक्षों पर एक्शन की तैयारी में संगठन

जानकारी के मुताबिक बैठक में कई पदाधिकारी गायब थे, कई मंडल अध्यक्ष इस मीटिंग से गैरहाजिर थे। इस रवैये पर नगर अध्यक्ष मिश्रा का कहना था कार्यक्रमों में नहीं आने वालों पर अब सख्त एक्शन लिया जाएगा और कार्रवाई की जाएगी। मिश्रा ने कहा कि उनके पास ऐसे पदाधिकारियों के नाम है जो बैठकों में नहीं आते। इसलिए  ऐसे लोगों को सुधरने की जरुरुत है। वैसे भी इसे लोगो के बिना संगठन के काम पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है। इससे साफ है कि ऐसे पदाधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।  

वहीं इंदौर नगर भाजपा प्रभारी राजेश सिंह सोलंकी ने मंडल प्रभारियों से जब शक्ति केंद्रों और बूथों की संख्या पूछी तो  ज्यादातर प्रभारी सही जवाब ही नहीं दे पाए। इस पर सोलंकी काफी नाराज हुए। कुल मिलाकर ये कहा जा सकता है कि भाजपा संगठन काम न करने वाले पदाधिकारियों को हटाने की तैयारी में है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News