BJP में संगठनात्मक बदलाव! Hemant Khandelwal ने की महिला मोर्चा के जिलाध्यक्षों की घोषणा
Friday, Jul 10, 2026-09:39 PM (IST)
भोपाल (इजहार खान) : मध्य प्रदेश भाजपा ने संगठन विस्तार की दिशा में एक और अहम कदम उठाया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।

जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के विभिन्न जिलों में महिला मोर्चा को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करना तथा महिला कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाना है।
भाजपा संगठन लगातार अपने विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों में नई नियुक्तियां कर रहा है। माना जा रहा है कि आगामी राजनीतिक गतिविधियों और चुनावी तैयारियों को ध्यान में रखते हुए संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने की रणनीति पर काम किया जा रहा है।

