कमलनाथ का शिवराज से सवाल नं 18: मामा, प्रदेश की जनता को क्यों रहे हो लूट ?

11/6/2018 7:02:19 PM

भोपाल: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ शिवराज सरकार को घेरने के लिए के लिए 19 अक्टूबर से 40 दिन 40 सवाल का सिलसिला शुरू किया है, जिसको लेकर मंगलवार को उन्होनें अठारहवां प्रश्न पूछा है। कमलनाथ ने शिवराज से बढ़ती हुई महंगाई को लेकर प्रश्न पूछा है। कमलनाथ ने ट्वीट किया है कि, 'मोदी जी ने पेट्रोल डीज़ल में 11 लाख़ करोड़ रु की महंगाई से लिया लूट,मामा जी भी पड़े मध्यप्रदेश की जनता पर टूट। मामाजी, मोदी जी भाव बढ़ाते हैं। आप उस पर हज़ारों करोड़ का मुनाफ़ा क्यों कमाते हैं?
 

कमलनाथ ने शिवराज से पूछे ये सवाल...

  • मोदी सरकार ने पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स पर टैक्स बढ़ाकर देश की जनता से 2014 से 2018 तक 11लाख़ करोड़ रु की लूट की है। मोदी सरकार टैक्स और डिविडेंड से हर साल देश के नागरिकों से 3 लाख़ 43 हज़ार 858 करोड़ रु वसूल रही है। 
  • कांग्रेस सरकार पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स पर रियायत (सब्सिडी)देती थी (2013-14 )- 1 लाख़ 43 हज़ार 738 करोड़ रु। मोदी जी पर रियायत का भार सिर्फ़ 28 हज़ार 237 करोड़ रुपए। 
  • जैसे-जैसे मोदी जी टैक्स बढ़ाते हैं,मामा जी भी लूटते जाते हैं। पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स पर मध्यप्रदेश में वैट से वसूली... 
       (2012 -13) -5417 करोड़ रु (2013-14) -6232 करोड़ 
       (2014-15)- 6832 करोड़ रु (2015-16)-7631करोड़ रु 
       (2016-17)-9160 करोड़ रु (2017-18)-9380 करोड़ रु।
  • जब कांग्रेस के समय,16 मई 2014 को क्रूड ऑयल 105 डॉलर पर बैरल था,तब पेट्रोल 71रु और डीज़ल 56 रु था। मोदी सरकार (2017-18) में  क्रूड ऑयल एवरेज 56.43 डॉलर पर बैरल है,और पेट्रोल 87 रु और डीज़ल 76 रु पहुँच गया । 
  • घासलेट कांग्रेस(1-4-2104) के समय 14रु था। मोदी जी के राज में (1/9/2018) को 26.61 रु हो गया। डोमेस्टिक एलपीजी 414 रु थी ,मोदी जी ने 820 रु कर दी । 
  • 1 अप्रैल 2017 से मोदी जी ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली से गरीबों को सस्ती शक्कर भी बंद करके गरीबों के जीवन में कड़वाहट घोल दी । कांग्रेस रियायती दर पर शक्कर के लिए 4 हज़ार 500 करोड़ रुपए ख़र्च करती थी ।

-40 दिन 40 सवाल- "मोदी सरकार के मुँह से जानिए, मामा सरकार की बदहाली का हाल।" "हार की कगार पर मामा सरकार"।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas kumar

Recommended News

Related News