MP Election: कमलनाथ ने लिखा राज्यपाल को पत्र, किया सरकार बनाने का दावा
Wednesday, Dec 12, 2018-05:37 AM (IST)

भोपाल: प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर मतगणना जारी है। हालांकि ताजा आंकड़ों के अनुसार कांग्रेस ने 109 सीटों पर कब्जा किया है। जबकि बीजेपी के खाते में 105 सीटें मिली हैं। जिसके बाद मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते प्रदेश की राज्यपाल को सरकार का दावा पेश करने के लिए पत्र लिखा है। कमलनाथ ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को पत्र लिखकर रिजल्ट प्रक्रिया आने के बाद आज रात में ही मिलने का समय मांगा है।
कांग्रेस अध्यक्ष मान. कमलनाथ जी ने महामहिम राज्यपाल आनंदी बेन पटेल जी से मिलने का समय माँगा।
— MP Congress (@INCMP) December 11, 2018
—मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।@anandibenpatel @CEOMPElections @SpokespersonECI @OfficeOfKNath pic.twitter.com/D9QYfwTmUu
कमलनाथ ने पत्र में लिखा है कि, 'कांग्रेस पार्टी बहुमत के समर्थन से अकेली बडी पार्टी के रूप में उभरी है। सभी निर्दलियों ने कांग्रेस पार्टी के समर्थन का भरोसा दिलाया है कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते मैं मध्यप्रदेश में सरकार बनाने के लिए अधिकारिक रूप से नजीता घोषित होने के बाद जल्द से जल्द मुलाकात का वक्त चाहता हूं।'
बता दें कि, विधानसभा चुनाव के नतीजे लगभग अंतिम चरणों में हैं। अभी तक के नतीजों के अनुसार कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी के रूप में सामने आई है। कांग्रेस को अब तक 109 सीटों पर जीत मिल चुकी है। कर्नाटक चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन के बहुमत में होने के बाद भी राज्यपाल ने बीजेपी को मौका दिया था। जिससे सबक लेते हुए मध्यप्रदेश में कांग्रेस के कमनलाथ ने रात में ही राज्यपाल से मिलने का वक्त मांगा।