MP Election: एग्जिट पोल के बाद कमलनाथ ने वीडियो जारी कर ऐसे बढ़ाया कार्यकर्ताओं का जोश, कह दी यह बड़ी बात...

Friday, Dec 01, 2023-07:41 PM (IST)

भोपाल। मध्य प्रदेश में 3 दिसंबर को मतगणना होनी है। मतगणना से पहले गुरुवार को एग्जिट पोल का रिजल्ट सामने आया। कई एग्जिट पोल में भाजपा तो कई एग्जिट पोल में कांग्रेस को बढ़त मिलती हुई दिखाई दी। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक वीडियो जारी कर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता पूरी ताकत से मैदान में आ जाएं।


कमलनाथ ने वीडियो जारी कर कह दी यह बड़ी बात..


पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया और कहा कि भाजपा चुनाव हार चुकी है एग्जिट पोल में जानबूझकर भाजपा को बढ़त दिखाई जा रही है ताकि झूठा माहौल बनाया जाए और अधिकारियों पर भी दबाव बनाया जाए लेकिन यह षड्यंत्र कामयाब नहीं होगा।

 

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं से कहा है कि अपने-अपने काम में जुट जाएं और निष्पक्ष मतगणना कराएं उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि 3 दिसंबर को कांग्रेस की सरकार आ रही है अगर कोई भी कहीं भी समस्या लगती है तो सीधे मुझसे संपर्क करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News