MP News: पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर कह दी यह बड़ी बात...
Friday, Jan 05, 2024-08:11 PM (IST)

भोपाल। लोकसभा चुनाव से पहले 14 जनवरी से राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू होने वाली है। इस यात्रा को लेकर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का बयान सामने आया है बता दें कि राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत मणिपुर से करेंगे।
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से पहले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बड़ा बयान दिया है उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में मील का पत्थर साबित होगी। मुझे पूरा विश्वास है कि जिस तरह से मध्य प्रदेश की जनता ने भारत जोड़ो यात्रा को अभूतपूर्व समर्थन दिया था, उससे बढ़कर समर्थन भारत जोड़ो न्याय यात्रा को मिलेगा। मध्य प्रदेश में यह यात्रा 7 दिन के सफर में 9 जिले और 698 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और मध्य प्रदेश और देश की जनता के हृदय में आशा का नया संचार करेगी।