नहीं मिला न्याय तो पूर्व विधायक की पत्नी ने की सुसाइड की कोशिश, तहसील में खुद पर डाला केरोसिन

Friday, Jun 06, 2025-09:44 AM (IST)

कटनी। (संजीव वर्मा): मध्य प्रदेश के कटनी जिले के बड़वारा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के पूर्व विधायक की पत्नी ने तहसील कार्यालय में मिट्टी का तेल डालकर आत्महत्या करने का कोशिश की है। बड़वारा विधानसभा के पूर्व कांग्रेस विधायक विजय राघवेंद्र सिंह की पत्नी रंजीता सिंह ने गुरुवार शाम को तहसील कार्यालय में खुद पर केरोसिन डालकर आत्महत्या की कोशिश की है। हालांकि, कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और फरियादियों ने तत्काल उन्हें बचाया।

रंजीता के बताया कि जमीनी विवाद में शिकायत के बाद भी समस्या का निराकरण नहीं हो पा रहा है। उन्होंने बताया कि 2 साल पहले विलायत कला गांव में उन्होंने जहान सिंह नाम के व्यक्ति से जमीन खरीदी थी। जिस पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। मामले में वे पिछले छह महीने से तहसील कार्यालय के चक्कर लगा रही हैं।

रंजीता का आरोप है कि नायब तहसीलदार उनकी शिकायत पर कोई ध्यान नहीं दे रहीं हैं। इससे वे बहुत परेशान हो चुकी हैं। रंजीता के पति बड़वारा विधानसभा से पूर्व कांग्रेस विधायक रह चुके हैं।

PunjabKesariउनके अनुसार 15 सितंबर 2021 को जहान सिंह नामक व्यक्ति से 0.39 हैक्टेयर में 1176 वर्ग फुट खरीदा था जिसपर वर्तमान समय में विलायत कला ग्राम निवासी अनुरोध तिवारी का कब्जा है। बेदखली आदेश के लिए गुरुवार की शाम करीब 4 बजे रंजीता सिंह बड़वारा नयाब तहसीलदार न्यायालय कार्यालय पहुंची जहां उन्होंने नायब तहसीलदार अनुराधा सिंह के सामने केरोसिन डालकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।

वहीं नायब तहसीलदार अनुराधा सिंह का कहना है कि रंजीता सिंह का प्रकरण राजस्व विभाग में दर्ज है प्रकरण में अनावेदक 1995 से काबिज है जबकि आवेदिका के नाम पर भूमि 2021 में दर्ज हुई है मामला विवादित होने के कारण निर्णायक अंजाम तक नहीं पहुंचा है, रंजीता सिंह के द्वारा लगाए जा रहे आरोप निराधार है नियम अनुसार न्यायालय की कार्यवाही की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News