कांग्रेस की पूर्व विधायक के घर छाया मातम, करंट लगने से मां का निधन

Wednesday, May 28, 2025-05:13 PM (IST)

बलौदाबाजार ( अशोक टंडन) : छत्तीसगढ़ कांग्रेस से कसडोल की पूर्व विधायक शकुंतला साहू को गहरा सदमा लगा है। उनकी माता लीला देवी साहू का बुधवार को करंट लगने से आकस्मिक निधन हो गया। विधायक की मां अपने निवास के पीछे बने बाड़ी में सफाई कर रही थी। इसी दौरान हादसा हुआ। वहां पड़े उपकरणों की तारों की चपेट में आ गई। मां लीला देवी की 60 वर्ष बताई जा रही है। फिलहाल पलारी पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News