Punjab Kesari MP ads

कांग्रेस ने खो दी सीनियर और निष्ठावान नेत्री, असमय निधन से पार्टी में शोक की लहर,गम में समर्थक

Friday, Mar 27, 2026-11:19 PM (IST)

(जबलपुर): मध्य प्रदेश कांग्रेस के लिए एक दुखद सामने आई है। पार्टी की एक समर्पित और निष्ठावान नेत्री का निधन होने से प्रदेश में शोक की लहर है। खबर जबलपुर से हैं जहां कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री का निधन हो गया है।

पूर्व जिला पंचायत सदस्य जमुना मरावी का दुखद निधन

दरअसल सिहोरा विधानसभा सीट से प्रत्याशी रह चुकी पार्टी की सीनियर नेत्री और पूर्व जिला पंचायत सदस्य जमुना मरावी का आज शुक्रवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही समर्थकों और लोगों में मातम फैल गया।  जमुना मरावी के असमायिक निधन से राजनीतिक गलियारो के साथ ही सामाजिक क्षेत्र में भी शोक की लहर फैल गई है।

ग्रामीण महिला अध्यक्ष के तौर पर काम कर चुकी थीं मरावी

वहीं जमुना मरावी कांग्रेस में एक काम करने वाली नेत्री के तौर पर जानी जाती थीं, उन्होंने कांग्रेस संगठन में ग्रामीण महिला अध्यक्ष के तौर पर अहम जिम्मेदारी निभाई थी। इसके साथ ही जमुना मरावी एक सक्रिय, कर्तव्यनिष्ठ और जनता के लिए मौक पर खड़े होने वाली जनप्रतिनिधि के रूप में पहचानी जाती थीं। जमुना अपने इलाके में एक बड़ी आदिवासी नेत्री की भी पहचान रखती थीं।

जबलपुर की सिहोरा विधानसभा सीट से लड़ा था जमुना मरावी ने चुनाव

आपको बता दें कि साल 2013 में जमुना मरावी जबलपुर की सिहोरा विधानसभा सीट से कांग्रेस के लिए चुनाव लड़ चुकी थीं। हालांकि जमुना को  इस चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था और वो दूसरे स्थान पर रही थीं।

28 मार्च को होगा अंतिम संस्कार

जमुना मरावी के निधन से परिवार और समर्थकों में भारी शोक की लहर है। लिहाजा परिजनों ने जानकारी दी है कि उनका अंतिम संस्कार कल 28 मार्च सुबह  कुंडम के सुपवारा में स्थित टिकरिया गांव में होगा।फिलहाल इस तरह से नेत्री के निधन से हर कोई सदमे में है। हालांकि उनके निधन की वजह साफ नहीं हो पाई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News