Punjab Kesari MP ads

CM कमलनाथ बोले- सरकार के खजाने की चाबी दिग्विजय सिंह की जेब में रहेगी

Friday, May 03, 2019-12:19 PM (IST)

भोपाल: सीएम कमलनाथ ने भोपाल में कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह की चुनावी सभा को संबोधित कहा कि, भोपाल के विकास के लिए मप्र सरकार के खजाने की चाबी दिग्विजय सिंह की जेब में रहेगी। जिसकी जेब में चाबी रहेगी, उसे विकास की योजनाओं के लिए धन की कमी आने का सवाल ही नहीं उठता। आगे कहा कि, केंद्रीय पर्यावरण मंत्री रहते हुए उन्होंने स्वयं भी भोपाल के विकास के लिए काफी राशि दी। इससे भोपाल में न केवल सड़कें बनीं, बल्कि इसके साथ-साथ हरियाली भी बढ़ी।
 

PunjabKesari
 

'भोपाल के लोगों से बनाना चाहता हूं पारिवारिक रिश्ता'
दिग्विजय ने कहा कि उन्होंने विधानसभा में राघौगढ़ का प्रतिनिधित्व किया और संसद में राजगढ़ का। दोनों ही जगहों पर उनके लोगों से पारिवारिक रिश्ते हैं। वैसा ही रिश्ता मैं भोपाल के लोगों से कायम करना चाहता हूं। मैं बर्रूकट भोपाली बनकर सेवा करना चाहता हूं। मैंने भोपाल के विकास के लिए एक विजन डाॅक्यूमेंट जारी किया है।मैं इस डाॅक्यूमेंट के अनुसार ही भोपाल का विकास करना चाहता हूं। भोपाल में बच्चों की पढ़ाई भी होगी और उन्हें रोजगार भी यहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि, भाजपा ने भोपाल की गंगा जमुनी संस्कृति को बिगाड़ने की कोशिश की है। लेकिन कांग्रेस इसे बिगड़ने नहीं देगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Related News