पूर्व CM कमलनाथ के गढ़ में इस नेता को मिली शहर कांग्रेस अध्यक्ष की कमान, कमलनाथ और नकुलनाथ की अनुमति से नियुक्ति
Saturday, Mar 21, 2026-11:21 PM (IST)
छिंदवाड़ा( साहुल सिंह): मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ के गढ़ में एक अहम नियुक्ति हुई है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष एवं चौरई पर्यवेक्षक पद पर नवनियुक्ति की गई है। नवनियुक्त पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से जिम्मेदारी सौंपकर दायित्व के लिए निर्देशित किया गया है। ये नियुक्तियां कमलनाथ और पूर्व सांसद नकुलनाथ के अनुमति के बाद हुई हैं।
शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पद पर धर्मेन्द्र सोनू मागो मनोनीत
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे द्वारा प्रदत्त जानकारी के अनुसार शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पद पर धर्मेन्द्र सोनू मागो मनोनीत किए गए हैं। पप्पू यादव को चौरई पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। दोनों ही नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अपनी नियुक्ति के लिए समस्त वरिष्ठ कांग्रेस जनप्रतिनिधियों का आभार माना है।

