दिग्गज नेता व पूर्व मंत्री की पत्नी का निधन, CM मोहन ने जताया गहरा शोक
Monday, Mar 16, 2026-01:19 PM (IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा की पत्नी सुभद्रा वर्मा का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। कई नेताओं ने इस दुखद घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि मध्यप्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा की धर्मपत्नी श्रीमती सुभद्रा वर्मा के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को इस गहन दुख को सहन करने की शक्ति दें।
सुभद्रा वर्मा के निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने भी शोक व्यक्त किया है।

