नहीं रहे प्रदेश के पूर्व DGP, पुलिस महकमे से सरकार तक शोक की लहर, अपने कार्यकाल में किया था अभूतपूर्व काम,CM ने जताया दुख
Sunday, Mar 08, 2026-02:14 PM (IST)
(रायपुर): छतीसगढ़ से एक दुखद खबर सामने आई है। प्रदेश के पूर्व DGP विश्व रंजन परलोक सिधार गए हैं। उन्होंने पिछली रात ही अंतिम सांस ली और अपनी सांसारिक यात्रा पूरी की। उनके निधन से प्रशासनिक गलियारों से लेकर शासन में शोक की लहर है। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी उनके निधन पर शोक जताया है। सीएम ने शोक में डूबे परिवार के लिए भगवान से हिम्मत देने की कामना की है।
पूर्व पुलिस महानिदेशक पिछले कुछ समय से चले थे बीमार
छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक Former DGP Vishwaranjan Vishwa Ranjan ने पटना में बीती रात को अंतिम सांस ली है। जानकारी के मुताबिक वो पिछले कुछ समय से गंभीर रूप से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज पटना के के ही हास्पिटल में चल रहा था।
जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक विश्व रंजन हृदय संबंधी समस्या के बाद पिछले महीने अस्पताल में भर्ती कराए गए थे। लगाताक डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही थी लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हो रहा था और पिछली रात वो इस संसार को अलविदा कह गए। उनकी मौत की खबर से शोक की लहर है।
1973 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) थे विश्व रंजन
पूर्व DGP विश्व रंजन 1973 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारी थे। उन्हें साल 2007 में छतीसगढ़ का पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त किया गया था। करीब चार वर्षों तक उन्होंने ये जिम्मेदारी निभाई।
अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने काफी सराहनीय काम किया । विशेष रूप से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में व्यवस्था बेहतर करने के लिए कई बड़े कदम उठाए। मध्य प्रदेश के विभाजन के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ कैडर मिला था। आपको बता दें कि विश्व रंजन Intelligence Bureau में प्रतिनियुक्ति पर भी रहे और एडिशनल डायरेक्टर जैसे अहम पद पर विराजित हुए । विश्व रंजन के निधन से पुलिस महकमे और प्रशासनिक क्षेत्र में शोक की लहर है।
वहीं CM विष्णुदेव साय ने उनके निधन पर शोक जाहिर करते हुए लिखा है ...

छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक श्री विश्वरंजन जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उन्होंने अपने प्रशासनिक जीवन में कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ पुलिस सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करें।
ॐ शांति।
लिहाजा पूर्व DGP विश्व रंजन के निधन से प्रदेश में शोक की लहर है।

