CM की पत्नी का बड़ा बयान, बताया कि प्रदेश की सबसे बड़ी समस्या क्या है?

Thursday, Feb 26, 2026-08:05 PM (IST)

(बिलासपुर): छतीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी ने एक बड़ा बयान दिया है। दरअसल प्रदेश के बिलासपुर दौरे पर पहुंची मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पत्नी कौशल्या साय ने यह बड़ी बात बोली है।  उन्होंने राज्य सरकार के कामकाज पर संतोष जताते हुए कहा कि प्रदेश की  साय सरकार सही दिशा में आगे बढ़ रही है।

नक्सलवाद की समस्या को बताया प्रदेश की समस्या

इस मौके पर कौशल्या साय ने नक्सलवाद पर भी अपनी राय रखी और कहा कि छतीसगढ़ में सबसे बड़ी समस्या नक्सलवाद रही है, लेकिन सरकार की प्रतिबद्धता और संकल्प के चलते इस समस्या से धीरे-धीरे मुक्ति मिल रही है।  कौशल्या साय ने कहा कि प्रदेश में धर्म के प्रति जागरूकता बढ़ रही है और सकारात्मक और सुशासन वाले माहौल में बदलाव देखने को मिल रहा है। अब प्रदेश में जगह-जगह भगवा लहरा रहा है।  कौशल्या साय ने सरकार के कामकाज पर संतोष जाहिर किया है और कहा है कि प्रदेश में हर क्षेत्र में काम जारी हैं।  

शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार कार्य किए जा रहे हैं, वहीं युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने की दिशा में भी सरकार पूरी कोशिस कर रही है।इस मौके पर उन्होंने  पर्यटन के क्षेत्र का उल्लेख करते हुए कहा कि छतीसगढ़ राज्य में इसकी बड़े स्तर पर संभावनाएं हैं।  बस्तर और जशपुर आगे बढ़ रहा है और लगातार सज रहा है। कौशल्या साय ने विश्वास जताया है प्रदेश सरकार अच्छे काम कर रही है और प्रदेश सुशासन की दिशा में आगे बढ़ रहा है।  सरकार ने जो लक्ष्य तय किए थे वो  काफी सीमा तक पूरे हो चुके हैं और समय के साथ प्रदेश प्रगति करने के रास्ते पर अग्रसर होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News