कमलनाथ सरकार का नया फरमान, अब मृत गायों को दफनाया नहीं जाएगा

2/2/2019 1:02:18 PM

भोपाल: प्रदेश के आगरमालवा स्थित देश के पहले गौ अभयारण्य में हुई गायों की मौत के बाद कमलनाथ सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। जिसके तहत अब मृत गायों को खुले में छोड़ने वालों को सजा दी जाएगी। प्रदेश की कांग्रेस सरकार के अनुसार राज्य में सभी मृत गायों को दफन किया जाएगा और जो लोग शव को खुले में छोड़ेंगे उन्हें सजा मिलेगी। इस सजा में अनुदान और गौशालाओं के पंजीकरण को रद्द करना भी शामिल होगा। साथ ही अगर नगर निगम के कर्मचारी इस काम में लापरवाही बरतते हैं तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।

PunjabKesari

कमलनाथ सरकार अब गायों के लिए 'समाधि योजना' लाने की तैयारी में है। जिसके तहत सभी गौशालाओं और नगर निगमों को गायों को सम्मान के साथ दफन करने के लिए निर्देश दिया जाएगा। सूत्रों के अनुसार गाय के मृत शरीर पर नमक और अन्य रसायनों के साथ दफनाया जाएगा जिससे की शव जल्द ही गल जाए। पशु पालन सचिव मनोज श्रीवास्तव ने कहा है कि 'हम जल्द ही सभी अधिकारियों को निर्देश जारी करने जा रहे हैं। समाधि योजना अपनी तरह की पहली योजना होगी। अभी लोग जीवित गायों के सम्मान के बारे में तो बात करते हैं लेकिन कोई भी मृत गायों के बारे में बात नहीं करता है।' मनोज श्रीवास्तव ने यह भी कहा कि 'फसल के लिए शवों का उर्वरक बहुत फायदेमंद होता है। लोग इसे अपनी खेती में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।'
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas kumar

Recommended News

Related News