ज्योतिरादित्य सिंधिया कारण कार्यकर्ताओं में नाराजगी है, मैं नहीं मानता- कृष्ण मुरारी मोघे

Monday, May 22, 2023-06:42 PM (IST)

इंदौर(सचिन बहरानी): चुनावी वर्ष के दौरान लगातार भाजपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी की लहर दिखाई दे रही है। ऐसे में कई भाजपा के नेता अपने अलग-अलग बयान दे रहे हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता और इंदौर के पूर्व महापौर कृष्ण मुरारी मोघे ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि मैं ऐसा नहीं मानता कि सिंधिया के आने से पार्टी में नाराजगी है। लेकिन, उनके पार्टी में शामिल होने के साथ 20 से 22 उनके समर्थक भी भाजपा में शामिल हुए। भाजपा पार्टी ने उन्हें टिकट दिया और वह जीते।

वहीं विधानसभा चुनाव में जहां कांग्रेस के कई दावेदार भाजपा में शामिल हुए थे, उनके जीत जाने के बाद भाजपा पार्टी के ऐसे उम्मीदवार जो लंबे समय से पार्टी की सेवा कर रहे थे। उन्हें ऐसा लग रहा था कि इनके आने से पार्टी में अब भाजपा कार्यकर्ताओं का भविष्य नहीं बचा है, ऐसा नहीं है। आने वाले चुनाव के समय भाजपा ऐसे उम्मीदवारों को टिकट देगी जो अपने इलाके के जीत के दावेदार हैं, पार्टी उन्हें सुनेगी और उन्हें टिकट देंगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News