Punjab Kesari MP ads

रोड कॉन्ट्रैक्टर के घर आयकर विभाग का छापा, करोड़ों की नकदी बरामद

Wednesday, Feb 20, 2019-09:55 AM (IST)

भोपाल: राजधानी भोपाल में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। यहां बुधवार सुबह रोड कॉन्ट्रैक्टर निलय जैन के ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की गई है। मिली जानकारी के अनुसार इस  कार्रवाई के दौरान करीब 1 करोड़ 70 लाख कैश बरामद हो चुका है। इसके अलावा करीब 70 लाख की ज्वेलरी बरामद हुई है।

PunjabKesari

विभाग ने बरामद किए 1 करोड़ 70 लाख नकदी
दरअसल, आयकर विभाग ने रोड कॉन्ट्रैक्टर निलय जैन के तीन ठिकानों पर एक साथ छापामार कार्रवाई की। बुधवार सुबह छह बजे कार्रवाई शुरू होने के एक घंटे बाद ही विभाग को रोड कॉन्ट्रैक्टर के घर से करीब 1 करोड़ रुपए की नकदी मिल गई। जगह-जगह छिपाकर रखे गए कैश को गिनने के लिए  विभाग को कई नोट मशीन की मदद लेनी पड़ी। 

 
PunjabKesari


रोड कॉन्ट्रैक्टर ने छिपाई 20 करोड़ रूपए की आय
आयकर टीम ने एमपी नगर जोन-2 स्थित ऑफिस में भी सर्वे किया। जैन के यहां मिले दस्तावेजों में बड़े पैमाने पर कैश में लेनदेन के प्रमाण मिले हैं। कई जमीन की खरीद भी नकदी में की गई। विभाग का अनुमान है कि इसके जरिए जैन ने करीब 20 करोड़ रुपए की आय छुपाई है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Related News