Punjab Kesari MP ads

से.क्स रैकेट का बड़ा भंडाफोड़, कमरों में आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां, पुलिस ने मारा छापा

Friday, Jun 12, 2026-04:34 PM (IST)

रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने एक किराए के मकान में चल रहे कथित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन युवतियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है।

पॉइंटर के जरिए पुलिस ने बिछाया जाल

पुलिस को सूचना मिली थी कि छोटे अतरमुड़ा क्षेत्र में एक मकान के अंदर अवैध देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। शिकायत की पुष्टि के लिए पुलिस ने एक ‘पॉइंटर’ (गुप्त ग्राहक) को मौके पर भेजा। जैसे ही पॉइंटर ने अंदर से संकेत दिया, पुलिस टीम ने तुरंत मकान पर छापा मार दिया।

आपत्तिजनक स्थिति में मिले लोग

छापेमारी के दौरान एक कमरे में युवक और युवती आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए, जबकि दूसरे कमरे में दो युवतियों के साथ एक अन्य युवक मौजूद था। पुलिस ने सभी को मौके पर ही हिरासत में ले लिया।

महिला दलाल की भूमिका आई सामने

जांच के दौरान सामने आया कि एक महिला किराए के मकान में युवतियों को लाकर अवैध गतिविधियों में शामिल करा रही थी। पुलिस ने महिला दलाल सहित दो अन्य पुरुषों को गिरफ्तार किया है। महिला के पास से पॉइंटर द्वारा दिए गए 2,500 रुपये नकद भी बरामद किए गए।

बरामदगी और कानूनी कार्रवाई

मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की गई है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 की धारा 3, 4 और 5 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस का सख्त संदेश

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिलाओं के शोषण और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। ऐसे अपराधों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस नेटवर्क से और कौन-कौन जुड़े हो सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News