Punjab Kesari MP ads

स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का गंदा धंधा! पुलिस ने मारा छापा, आपत्तिजनक हालत में मिले 2 युवक, मचा हड़कंप

Monday, Jun 08, 2026-05:24 PM (IST)

ग्वालियर (अंकुर): ग्वालियर में स्पा सेंटरों की आड़ में संचालित होने वाली अनैतिक गतिविधियों और संभावित देह व्यापार पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने सख्त अभियान शुरू किया है। महिला अपराध शाखा की टीम ने शहर के विभिन्न स्पा सेंटरों, होटल और लॉज में एक साथ छापेमार कार्रवाई की। सिटी सेंटर क्षेत्र स्थित गोविंदपुरी के हीलिंग सैलून एंड स्पा सेंटर समेत कई स्थानों पर की गई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है, जबकि वहां काम करने वाली महिलाओं और युवतियों से भी पूछताछ की जा रही है।

एसएसपी धर्मवीर सिंह यादव के निर्देश पर महिला पुलिस अधिकारियों की टीम ने शहर के विभिन्न स्पा सेंटरों, होटल और लॉज में सर्चिंग अभियान चलाया। कार्रवाई का नेतृत्व महिला अपराध शाखा की डीएसपी शिखा सोनी ने किया। पुलिस ने उन स्थानों को चिन्हित कर जांच की जहां अनैतिक गतिविधियों और देह व्यापार की शिकायतें या आशंकाएं थीं। सिटी सेंटर इलाके के गोविंदपुरी स्थित हीलिंग सैलून एंड स्पा सेंटर पर भी टीम ने जांच की। इस दौरान दो युवकों को संदिग्ध परिस्थितियों में पाए जाने पर हिरासत में लिया गया और उनसे पूछताछ की जा रही है।

वहीं स्पा सेंटर में कार्यरत महिलाओं और युवतियों के दस्तावेज, पहचान और उनके मूल निवास संबंधी जानकारी भी जुटाई गई। पुलिस का कहना है कि जांच और पूछताछ पूरी होने के बाद ही आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। अभियान का उद्देश्य शहर में अनैतिक गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाना और कानून व्यवस्था बनाए रखना है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News