Punjab Kesari MP ads

पति के घर से निकलते ही पहुंच जाता था युवक, बस्ती वालों ने महिला को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, VIDEO वायरल

Friday, May 29, 2026-12:31 PM (IST)

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला को बस्ती के ही एक युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में देखे जाने का मामला सामने आया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रिसदा बस्ती का बताया जा रहा है, जहां घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली।

जानकारी के अनुसार, महिला अपने छोटे बच्चे के साथ बस्ती में रहती है, जबकि उसका पति मजदूरी के सिलसिले में अक्सर बाहर रहता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि एक युवक लंबे समय से महिला के घर आता-जाता था, जिससे बस्ती का माहौल प्रभावित हो रहा था। गुरुवार को भी युवक बाइक से महिला के घर पहुंचा था।

बताया जा रहा है कि कुछ लोगों को पहले से ही युवक की गतिविधियों पर शक था। इसी दौरान एक व्यक्ति मोबाइल कैमरा लेकर महिला के घर पहुंचा, जहां कमरे के अंदर महिला और युवक कथित रूप से आपत्तिजनक स्थिति में मिले। मामला सामने आते ही बस्ती के लोग मौके पर जुट गए और हंगामा शुरू हो गया। भीड़ को देख युवक मौके से बाइक छोड़कर फरार हो गया।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि जब भी इस संबंध में महिला से सवाल किया जाता था, वह विवाद करने लगती थी। लोगों ने यह भी कहा कि विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट तक की नौबत आ जाती थी। इसी वजह से बस्तीवासी लंबे समय से परेशान थे और अब महिला को इलाके से हटाने की मांग कर रहे हैं।

घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंचे और पुलिस को शिकायत सौंपते हुए युवक और महिला दोनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। लोगों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो इलाके में तनाव और बढ़ सकता है।

मामले को लेकर सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि बस्ती के लोगों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। मौके से युवक की बाइक बरामद हुई है और नंबर के आधार पर उसकी पहचान कर तलाश की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News