एसआई की आत्महत्या से सनसनी, खुद की पिस्टल से मारी गोली, पुलिस महकमें में हड़कंप
Sunday, May 31, 2026-09:21 PM (IST)
उमरिया (के डी खान) : उमरिया से एक दुखद घटना सामने आई है यहां पुलिस लाइन में एक पुलिसकर्मी ने खुद को मारी गोली मार ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना आज शाम लगभग 5 बजे की है।

मृतक की पहचान
मृतक पुलिसकर्मी की पहचान एसआई विजय सिंह रावत के रूप में हुई है। वे पुलिस लाइन में आर्म्स शाखा प्रभारी के रूप में पदस्थ थे।
घटना की जानकारी
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई। इस घटना ने पूरे पुलिस विभाग को स्तब्ध कर दिया है, और मामले की जांच जारी है। इस दुखद स्थिति में, पुलिस विभाग ने अपने एक समर्पित अधिकारी को खो दिया है।

