जेल जाओ या पैसे दो! जल्दी बताओ, 20 हजार दोगे, 30 दोगे या 50 हजार, रिश्वत मांगते कैमरे में रिकार्ड हुआ थाने का ASI,महकमे में हड़कंप
Monday, Jul 06, 2026-10:26 PM (IST)
मुरैना (रोहित शर्मा): मुरैना जिले एक ऐसा मामला सामने आया है जो काफी हैरान और परेशान करने वाला है। जनता की सेवा करने वाले सरकारी कर्मचारी ने ऐसा कारनामा किया जो कैमरे में कैद हो गया और अब चर्चाओं का केंद्र बना हुआ है। दरअसल ये शर्मनाक वीडियो एक ASI का जो रिश्वत मांगता हुआ कैद हो गया है।
जानकारी के मुताबिक सबलगढ़ थाना में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक (ASI) रामबाबू निबोरिया का कथित तौर पर रिश्वत मांगने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, 1 जुलाई 2026 को गांव में पानी के रिंगा (पाइप) को लेकर हुए विवाद के बाद मनीष माहौर सहित अन्य लोगों पर मारपीट का मामला दर्ज किया गया था।
जमानत के लिए थाने पहुंचे आरोपियों से ASI ने कथित रूप से कहा, "या तो जेल जाओ, या फिर पैसे दो, यहीं से छोड़ दूंगा।"
आरोप है कि नोटिस पर छोड़ने के एवज में रिश्वत की मांग की गई। फरियादी ने बातचीत का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद मामला चर्चा का विषय बन गया। वीडियो मे एएसआई ये बोलते हुए सुने जा रहे है कि जल्दी बताओ कितने पैसे दोगे, बताओ 20 हजार दोगे , 30 हजार दोगे, 50 हजार दोगे या 15 हजार दोगे जल्दी बताओ कितना दोगे?
फिलहाल वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि होना बाकि है। मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों की प्रतिक्रिया का इंतजार है। साबित होते ही संबंधित अधिकारी पर विभागीय कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। लिहाजा इस वीडियो के वायरल होने के बाद खाकी औऱ ASI पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

