Punjab Kesari MP ads

राज्य में बड़ा कांड! होटल में 3 युवतियों संग 2 युवक मिले, आपत्तिजनक हालत में पकड़ा; पुलिस रेड से मचा हड़कंप

Monday, Jun 29, 2026-10:58 AM (IST)

दुर्गः छत्तीसगढ़ राज्य के दुर्ग जिले में से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बंद पड़े लॉज में देह व्यापार का धंधा चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापेमार की। इस दौरान तीन युवतियों के साथ दो युवक मिले है। पुलिस ने 5 लोगों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है। वहीं, मौके पर बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है।

दरअसल, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिल रही थी कि यहां शहर के इंदिरा मार्केट स्थित जलाराम लॉज में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। जिस पर सिटी कोतवाली और एसीसी की संयुक्त टीम ने लॉज में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने दो युवकों और तीन युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। मौके पर पुलिस ने करीब 20 हजार रुपये नगद, चार मोबाइल फोन, 80 कंडोम पैकेट और अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की।

मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में विजय गुजराती, नारायण देशमुख और तमाशा कुमार साहू शामिल है। उनके खिलाफ अनैतिक व्यापार अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। पुलिस ने बताया कि देह व्यापार के संचालक से पूछताछ की जा रही है। यह घटना शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News