Punjab Kesari MP ads

राज्य में बड़ी कार्रवाई: ग्राम पंचायत सचिव निलंबित, लापरवाही का लगा गंभीर आरोप; मचा हड़कंप

Saturday, Jul 04, 2026-02:03 PM (IST)

CG desk: छत्तीसगढ़ राज्य में प्रशासन ने कार्य में लापरवाही पर सख्त रूख अपनाया गया है। यहां गौरेला पेण्ड्रा मरवाही में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बड़ूी कार्रवाई की है। गौरेला विकासखंड के ग्राम पंचायत सेमरा के तत्कालीन एवं वर्तमान में ग्राम पंचायत तरईगांव के सचिव किशन राठौर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। बता दें कि अधिकारी पर अनुशासनहीनता का गंभीर आरोप लगा है। इस कार्रवाई के हड़कंप की स्थिती बनी हुई है।

PunjabKesari

दरअसल, ग्राम पंचायत तरईगांव के सचिव सचिव किशन राठौर के खिलाफ लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं। बताया गया कि सचिव प्रशासनिक कार्यों में लापरवाही इस्तेमाल बरत रहे थे। आरोप है कि मनरेगा के कार्यों में नियमों के विपरीत जाकर मशीनों का अवैध इस्तेमाल किया गया। इसके अलावा सरकारी संपत्ति का निजी या गलत तरीके से इस्तेमाल किया। साथ ही सरकार के आदेशों को लगातार नजरअंदाज करने जैसे गंभीर आरोप लगे है।

PunjabKesari

वहीं, जांच के दौरान उन पर लगे कई गंभीर आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए हैं। प्रशासन द्वारा इन आरोपों पर सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था। हालांकि, सचिव किशन राठौर द्वारा प्रस्तुत किया गया स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया गया। इसके बाद छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम, 1999 के कड़े प्रावधानों के तहत उन्हें निलंबित करने का आदेश जारी किया गया। जारी आदेश के मुताबिक, निलंबन की इस अवधि के दौरान किशन राठौर का मुख्यालय जनपद पंचायत मरवाही निर्धारित किया गया है। निलंबन काल में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News