Punjab Kesari MP ads

SP का बड़ा एक्शन! 3 पुलिस आरक्षकों को किया सस्पेंड, लगा गंभीर आरोप; विभाग में मचा हड़कंप

Thursday, Jul 09, 2026-01:18 PM (IST)

CG desk: छत्तीसगढ़ राज्य के बालोद जिले में एसपी ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां पुलिस विभाग में एक साथ तीन आरक्षकों को सस्पेंड किया गया है। दरअसल, पुलिस कस्टडी से एक आरोपी महिला फरार हो गई। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है। एसपी ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर यह बड़ी कार्रवाई की है।

जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला बालोद जिले में से सामने आया है। जहां चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर लाई गई महिला कोतवाली थाने से फरार हो गई। मौके पर ड्यूटी पर तैनात तीन पुलिस आरक्षकों की लापरवाही उजागर हुई। मामले में एसपी ने सख्त रूख अपनाते हुए बड़ा एक्शन लिया है। उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबित आरक्षकों में शिव कुमार ध्रुव, पुर्णिमा ठाकुर और उमेश निषाद के नाम शामिल हैं।

एसपी मोनिका ठाकुर ने बताया कि चोरी की आरोपी महिला रेखा सोरी को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। कुछ दिन पहले आरोपी महिला पुलिस को चकमा देकर कोतवाली थाने से फरार हो गई। उस समय ड्यूटी में तैनात तीन आरक्षकों को निलंबित कर दिया गया। आरोपी महिला की टीम बनाकर तलाश कर रहे हैं। आरोपी महिला पर अपराध दर्ज किया गया है और जल्द ही गिरफ्तार की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News