Punjab Kesari MP ads

पुलिस पर गिरी गाज! प्रधान आरक्षक समेत 3 पुलिसकर्मी निलंबित, लापरवाही का लगा आरोप; SP की कार्रवाई से मचा हड़कंप

Monday, Jul 06, 2026-02:35 PM (IST)

CG desk: छत्तीसगढ़ राज्य के बालोद में पुलिस की लापरवाही पर एसपी ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां प्रधान आरक्षक समेत 3 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। दरअसल, पुलिस हिरासत से चोरी की आरोपी महिला फरार हो गई है। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात तीन पुलिसकर्मियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। मामले में जांच के बाद एसपी ने तत्काल प्रभाव से तीन पुलिसकर्मियों  निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अभिरक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे है।

जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला बालोद शहर के नयापारा क्षेत्र का है। यहां करीब दो लाख रुपये की चोरी हुई थी। मामले में मूल निवासी कलकसा-मालीघोरी, वर्तमान में नयापारा की रहने वाली रेखा सोरी को हिरासत में लिया था। पूछताछ के लिए महिला को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया था। यहां किसी तरह वह पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गई। इस घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप की स्थिती बन गई। फरार आरोपी महिला की तलाशी के लिए पुलिस की अलग-अगल टीमें खोजबीन में जुटी है।

वहीं, पुलिस अभिरक्षा में ड्यूटी पर तैनात प्रधान आरक्षक शिवराम ध्रुव, आरक्षक उमेश निषाद और महिला आरक्षक पूर्णिमा ठाकुर की लापरवाही सामने आई। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने तीनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए। पुलिस का कहना है कि जल्द ही फरार महिला को गिरफ्तार किया जाएगा।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News