Punjab Kesari MP ads

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल! कई TI, एसआई समेत अधिकारियों की तबादला सूची जारी, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

Friday, Jul 03, 2026-02:56 PM (IST)

CG desk: छत्तीसगढ़ राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल की सूचना मिली है। यहां धमतरी जिले के पुलिस विभाग में तबादले किए गए है। कई थाना निरीक्षकों, एएसआई समेत अधिकारियों का तबादला किया गया है। करीब 12 पुलिसकर्मियों को इधर-उधर किया है। इसके लिए एसपी सूरज सिंह परिहार ने आदेश जारी किया है। जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए यह फैसला लिया गया है।

जारी सूची के मुताबिक, निरीक्षक तापेश्वर सिंह नेताम को भखारा थाना का प्रभार सौंपा गया है। वहीं, शरद ताम्रकार रक्षित केंद्र भेजे गए है। इसी क्रम में सहायक उप निरीक्षक देवनाथ सिन्हा का रक्षित केंद्र से थाना करेगांव तबादला किया गया है। इसके अलावा यातायात विभाग और विभिन्न थानों, चौकियों में भी बदलाव किए गए हैं।

PunjabKesari

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News