लक्ष्मण सिंह बोले- विधानसभा चुनाव में सिंधिया और उनके समर्थकों को सबक सिखाएगी जनता, हार के बाद अपने फैसले पर पछताएंगे सिंधिया

Friday, May 19, 2023-05:01 PM (IST)

इंदौर(सचिन बहरानी): अपने बयानों से सुर्खियां बटोरने वाले कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह एक दिवसीय दौरे पर इंदौर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सिंधिया को अपने निर्णय पर अफसोस होगा और उनके अन्य साथियों को तो टिकट नहीं मिलेगा। इसके साथ ही लक्ष्मण सिंह ने देश में बढ़ रहे भूमाफिया को लेकर चिंता जाहिर की। लक्ष्मण सिंह ने कहा कि जिस तरह पूरे प्रदेश में भूमाफिया जमीनों के भाव में लगातार बढ़ौत्तरी कर रहे हैं उससे आम आदमी के घर बनाने का सपना पूरा नहीं हो सकता। प्रदेश की सरकार को भूमाफिया पर नकेल कसने की जरूरत है। वही प्रदेश में अवैध कालोनियों के वैध करने के प्रदेश सरकार के फैसले को लेकर भी निशाना साधा।

वही ज्योतिरादित्य सिंघिया के गद्दार वाले सवाल पर कहा कि मैंने आज तक उन्हें गद्दार नहीं कहा है सिंधिया खुद रानी लक्ष्मी बाई की समाधि पर गए हैं। वही शिवराज सरकार में कांग्रेस से शामिल हुए नेताओं को लेकर कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में जनता उन्हें सबक सिखाएंगी। ज्योतिरादित्य सिंधिया को इस चुनाव में हार के बाद अपने निर्णय पर पछतावा होगा। हालांकि उनके लोगों को इस बार टिकट मिलना भी काफी मुश्किल है। कांग्रेस की प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनेंगी। सिंधिया के क्षेत्र ग्वालियर चंबल में कांग्रेस इन्हें पछाड़ देंगी। जनता बदलाव चाहती है।

PunjabKesari

कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि जिस तरह कर्नाटक में नतीजे आए हैं। ऐसे ही नतीजे मध्यप्रदेश में भी आएंगे जनता को पता है कि मध्यप्रदेश में भी चुनी हुई कांग्रेस सरकार को गिराने का काम किया था। वही केरला स्टोरी में दिखाए धर्मांतरण की कहानी को लेकर पूछे गए सवाल पर लक्ष्मण सिंह ने कहा कि मैं खुद केरला में रहा हुं वहां पर मैंने धर्मांतरण की बातें सुनी है। हालांकि केरला स्टोरी में क्या दिखाया है। वह मैंने देखी नहीं है लेकिन देश में धर्मांतरण की बाते सही है। वही कूनो में चीतों की मौत पर सिंह ने कहा कि सरकार ने चीतों को लाने में जल्दबाजी की है। पहले उनके रहने का वातावरण निर्मित करना था अभी भी चाहिए की चीतों को प्रदेश के दूसरे अभ्यारण में शिफ्ट किया जाए जिससे वह अपना एरिया बना सके प्रदेश में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए चीतों का एक अलग ही योगदान रहेगा लेकिन पहले उनके हिसाब का वातावरण निर्मित किया जाए।

वही कमलनाथ के सीएम फेस पर कहा कि कांग्रेस कमलनाथ के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ेंगी जो भी वादे किए गए हैं। वह पूरे किए जाएंगे। वही दीपक जोशी के बुधनी से चुनाव लड़ने की बात पर कहा कि जरूर लड़े।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News