मध्यप्रदेश के एक और डेम पर मंडराया खतरा, उमरिया के घोघरी डेम में रिसाव, खाली करवाए जा रहे कई गांव

8/22/2022 11:18:00 AM

उमरिया(कामेश खट्टर): मध्यप्रदेश में बांधों में रिसाव का संकट थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर से बांध फूटने जैसे हालात हो गए हैं। जी हां धार जिले के बाद उमरिया जिले के घोघरी डेम में रिसाव की खबर सामने आई है। प्रशासन ने मौके पर पोकलेन मशीनें भेजी है। एक बार फिर से कईंयों को बेघर होना पड़ेगा। क्योंकि प्रशासन आस पास के गांव खाली कराने में जुट गया है।

धार डेम में उजागर हुए भ्रष्टाचार का मामला अभी थमा भी नहीं था कि उमरिया में घोघरी डेम में रिसाव होने से खतरा मंडराने लगा है। बताया जा रहा है कि तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण डेम में दरारें आ गई है। बांध फूटने की संभावना के बाद देर रात मौके पर उच्च अधिकारी पंहुच गए हैं। प्रशासन बांध से सटे तीन गांवों को खाली कराने में जुट गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News