मध्य प्रदेश में भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची जारी, प्रधानमंत्री मोदी , सीएम मोहन समेत ये 40 दिग्गज करेंगे प्रचार...

3/27/2024 10:55:03 AM

भोपाल। मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां अपनी - अपनी तैयारी कर रही हैं। आपको बता दें कि भाजपा ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट भी जारी कर दी है। इस लिस्ट में 40 नाम हैं। 

PunjabKesari

इस लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, राजनाथ सिंह, अमित शाह ,नितिन गडकरी ,जेपी नड्डा और ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे दिग्गज नेताओं के नाम शामिल हैं। वहीं कांग्रेस से भाजपा में आए सुरेश पचौरी का भी लिस्ट में नाम शामिल है इसके साथ ही पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का भी नाम इस लिस्ट में शामिल है।


आपको बता दें की मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव में अलग-अलग क्षेत्र में स्टार प्रचारक भाजपा के प्रत्याशियों को वोट देने के लिए सभाएं करेंगे। इसके साथ ही इस लिस्ट में कई राज्यों के मुख्यमंत्री के नाम भी शामिल है जो भाजपा प्रत्याशियों के लिए प्रचार करते हुए नजर आएंगे। यह स्टार प्रचारक भाजपा को मध्य प्रदेश में जीत दिलाने के लिए मध्य प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्र में प्रचार करेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Recommended News

Related News