लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, नगर पंचायत CMO के घर छापेमारी

5/30/2019 1:46:30 PM

सतना: लोकायुक्त की टीम ने चित्रकूट नगर पंचायत के सीएमओ रमाकांत शुक्ला के सतना स्थित निवास पर गुरुवार सुबह 5 बजे कार्रवाई की। उनके खिलाफ यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति होने संबंधि की गई। सतना के महाराणा प्रताप नगर में तड़के सुबह जब लोकायुक्त की टीम ने अचानक छापेमारी की सभी के होश उड़ गए। रमाकांत शुक्ला इसके पहले सतना नगर निगम और मैहर नगर पालिका में भी पदस्थ थे। लोकायुक्त एसपी राजेश वर्मा के निर्देश पर यह कार्रवाई चल रही है।

PunjabKesari

इस कार्रवाई में रमाकांत द्वारा वीनस मार्ट की जमीन में कब्जा हटाने और नियम विरुद्ध निर्माण कार्य में शामिल होने का खुलासा हुआ है। कई मामलों में बड़े लेन देन की बात भी सामने आई है। शुक्ला पर आरोप था कि उन्होंने कांग्रेस नेता के साथ मिलकर पन्नीलाल चौक पर बनी जर्जर बिल्डिंग गिराई थी। जिसको लेकर दोनों के बीच लेन देन हुआ था। तीन साल पहले इनके खिलाफ जांच शुरू हुई थी, तभी से रमाकांत शुक्ला लोकायुक्त की नजर में थे। इस मामलें में इनके साथ एक सहायक यंत्री भी सहयोगी थे जो लोकायुक्त की नजर में हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

ASHISH KUMAR

Recommended News

Related News