मध्य प्रदेश भाजपा ने डेढ़ करोड़ से ज्यादा सदस्य बनाकर फिर रच दिया इतिहास, जीता मोदी का मन,पीएम ने की तारीफ

Thursday, Oct 17, 2024-11:43 AM (IST)

भोपाल। (विनीत पाठक): बीजेपी सदस्यता अभियान में मध्य प्रदेश भाजपा संगठन ने एक बार फिर इतिहास रचा है। बीजेपी सदस्यता अभियान के ताजा आंकड़ों के मुताबिक मध्य प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी संगठन ने प्रदेश में डेढ़ करोड़ से ज्यादा सदस्य बनाने में कामयाबी हासिल की है। भाजपा सदस्यता अभियान के राष्ट्रीय संयोजक और महामंत्री विनोद तावड़े के मुताबिक मध्य प्रदेश भाजपा संगठन ने केंद्रीय नेतृत्व के दिए टारगेट को सफलतापूर्वक पूरा कर नया इतिहास रच दिया है। मध्य प्रदेश भाजपा के नेताओं के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान महामंत्री विनोद तावड़े ने बताया कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उन्होंने मध्य प्रदेश के सदस्यता अभियान की जानकारी दी तो पीएम मोदी ने कहा कि मध्य प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनाव में भी अच्छा काम किया था और सदस्यता अभियान में भी बेहतरीन काम किया है।

PunjabKesariपीएम मोदी ने वीडी शर्मा और उनकी पूरी टीम को दी बधाई, मोदी के मन में बसा एमपी

मध्य प्रदेश बीजेपी के शुभांकर अध्यक्ष माने जाने वाले विष्णु दत्त शर्मा और उनकी टीम अपनी सक्रियता के चलते एक बार फिर पीएम मोदी का दिल जीतने में कामयाब हो गए हैं। दरअसल सदस्यता अभियान में केंद्रीय संगठन से मिले डेढ़ करोड़ सदस्य बनाने के भारी भरमक लक्ष्य की चुनौती को स्वीकार करते हुए वीडी शर्मा और उनकी टीम पहले दिन से ही मैदान पर सक्रिय हो गई थी। प्रदेश अध्यक्ष शर्मा खुद बूथ - बूथ जाकर सदस्य बनाने में जुट गए थे, जिसके चलते प्रदेश का एक - एक कार्यकर्ता इस सदस्यता अभियान में पूरे जोश के साथ जुट गया। जिसका परिणाम ये हुआ कि म प्र का बीजेपी संगठन  केंद्रीय नेतृत्व के दिए टारगेट से आगे निकल गया। इससे पहले भी वीडी शर्मा को अध्यक्ष के तौर पर जो भी टारगेट दिए गए सभी चुनौतियों में शर्मा ने उम्मीद से कहीं बेहतर परिणाम दिए हैं। और इसी के चलते मध्य प्रदेश का भाजपा संगठन और प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय संगठन के मन में बस चुका है, मध्य प्रदेश के भाजपा संगठन ने देशभर में अपनी एक अलग पहचान बना ली है।

PunjabKesariअपने कुशल संगठन और  उपलब्धियों के चलते वीडी शर्मा को जल्द मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

विष्णु दत्त शर्मा के मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद से जिस तरह मध्य प्रदेश का संगठन मजबूत हुआ है और चाहे विधानसभा चुनाव हो, नगरीय निकाय चुनाव हो या फिर लोकसभा में 29 की 29 सीटें जितने की बात हो, हर बार वीडी शर्मा के नेतृत्व में मप्र संगठन उम्मीद से बेहतर परिणाम दे कर सभी को चौकाया है। जिसके चलते भोपाल से लेकर दिल्ली के राजनैतिक गलियारों में चर्चा आम है कि शर्मा की योग्यता को मद्देनजर रखते हुए जल्द ही उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News