भाजपा में जनसेवक नहीं, जनता को गुलाम समझने वालों की भरमार, सांसद विवेक बंटी के वायरल वीडियो पर कांग्रेस का तंज
Monday, Jun 09, 2025-08:07 PM (IST)

भोपाल (इजहार हसन) : पूर्व सीएम कमलनाथ के मीडिया सलाहकार पीयूष बबेले ने छिंदवाड़ा से भाजपा सांसद विवेक बंटी साहू पर निशाना साधा है। दरअसल, भाजपा सांसद का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वे कुर्सी पर बैठे हैं और कुछ लोग उनके पैर पखार रहे हैं।
भाजपा @BJP4MP वाले अब ख़ुद को डायरेक्ट भगवान समझ रहे हैं।
— Piyush Babele||पीयूष बबेले (@BabelePiyush) June 9, 2025
छिंदवाड़ा से बीजेपी सांसद विवेक बंटी साहू जनता से अपने पाँव पखारने का काम करा रहे हैं।
भाजपा में अब जनसेवक नहीं जनता को ग़ुलाम समझने वाले नेताओं की भरमार है।@vdsharmabjp और @JPNadda जी बताएँगे यह कौन से संस्कार है? pic.twitter.com/dUdAO9mfSs
कांग्रेस नेता पीयूष बबेले ने सोशल मीडिया एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा- @BJP4MP वाले अब ख़ुद को डायरेक्ट भगवान समझ रहे हैं। छिंदवाड़ा से बीजेपी सांसद विवेक बंटी साहू जनता से अपने पांव पखारने का काम करा रहे हैं। भाजपा में अब जनसेवक नहीं जनता को गुलाम समझने वाले नेताओं की भरमार है। उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को टैग करते हुए लिखा- @vdsharmabjp और @JPNadda जी बताएंगे यह कौन से संस्कार है?