स्वतंत्रता दिवस से पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

Wednesday, Aug 14, 2024-07:00 PM (IST)

भोपाल। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राजधानी भोपाल में प्रदेश की सबसे बड़ी तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। भोपाल के हुज़ूर विधानसभा में निकाली गई इस तिरंगा यात्रा में करीब 70 हज़ार लोगों के शामिल होने की खबर है। कर्मश्री संस्था के बैनर तले बीजेपी विधायक और कर्मश्री के अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा ने इस तिरंगा यात्रा का आयोजन किया था। तिरंगा यात्रा में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी शामिल हुए। 35 हज़ार बाइकों पर 70 हज़ार लोगों ने 30 किलोमीटर तक तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान पूरे रास्ते पर मंच लगाकर तिरंगा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव तिरंगा लेकर 8 किलोमीटर तक साथ चले।

PunjabKesari
 इस मौके पर सीएम मोहन यादव ने कहा कि ये तिरंगा यात्रा मप्र के इतिहास के पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ेगी। सीएम ने कहा कि आज हम सब संकल्प लें कि आजादी की लड़ाई में जिन महापुरुषों ने अपने प्राणों की आहुति दी है हमारी युवा विधि उन्हें कभी ना भूले, साथ ही तिरंगे की आन बान शान यूँ ही सदियों तक बरकरार रखना है। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से देश विरोधी ताकतों को जवाब देने को अभियान शुरू किया है उसमें एक - एक देशवासी साथ है।

PunjabKesari
 डॉ मोहन यादव ने कहा कि इस बार म प्र के इतिहास में पहली बार सबसे ज्यादा पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति पुरुस्कार मिले हैं में सभी को बधाई देता हूँ। वहीं पंजाब केसरी से चर्चा करते हुए विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि आज हम सब प्रदेश की सबसे बड़ी तिरंगा यात्रा में साक्षी बने हैं। तिरंगे की आन बान शान बरकरार रखने की हम सब शपथ ले रहे हैं। रामेश्वर शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के जन जन को जाग्रत करने का काम किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News