MP Top ten news Today: नई पार्टी बनाएंगे IAS वरदमूर्ति, बीजेपी MP डीडी उइके के खिलाफ दर्ज नहीं हुई FIR

8/5/2022 7:10:01 AM

नई पार्टी बनाएंगे IAS वरदमूर्ति, MP को बताया नकली बीजों का हब

मीडिया से बात करते हुए वरदमूर्ति मिश्रा, राज्य की बीजेपी सरकार और सीएम शिवराज सिंह चौहान पर खूब बरसे। उन्होंने कहा कि एमपी में सिर्फ ईवेंट पॉलिटिक्स हो रही है।

EOW का छापा पड़ते ही हीरो केसवानी ने पी लिया था फिनायल

EOW ने राजधानी भोपाल के एक क्लर्क के घर पर छापा मार कार्रवाई की थी। कार्रवाई में 2000, 200 और 500 रुपए के मोटे-मोटे बंडल बरामद हुए थे। यह वही क्लर्क है, जिसको शुरुआती दौर में 4000 रुपए सैलरी मिला करती थी। हीरो केसवानी नाम के क्लर्क के बैरागढ़ स्थित घर पर जब EOW का छापा पड़ा तो अफसर भी ये अकूत दौलत देखकर दंग रह गए।

बीजेपी की झोली में आया डबरा नगर पालिका

डबरा नगर पालिका (dabra nagar palika) अध्यक्ष उपाध्यक्ष के चुनाव में डबरा नगर पालिका अध्यक्ष पद पर बीजेपी (bjp) की लक्ष्मी बाई पूरन सिंह विजय हुई है। उन्हें 18 वोट मिले, जबकि विपक्ष की कांग्रेस (congress) प्रत्याशी सुनीता महाराज सिंह राजोरिया को 6 मत मिले हैं।   

मोर महापौर मोर द्वार कार्यक्रम में पहुंचे सीएम भूपेश बघेल

मोर महापौर मोर द्वार (more mahapour more dwar) की ओर से विशेष समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (cm bhupesh baghel) ने कहा- मोर महापौर मोर द्वार कार्यक्रम के तहत हर वार्ड में आम जनता के लिए शिविर लगाया जाएगा। इस कार्यक्रम में जनता की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। 

मंडला में 5 दिन में 2 बड़ी चोरियां, दीनदयाल रसोई से गैस चूल्हा

मंडला नगर के बीच कोतवाली थाना इलाके में 5 दिनों में दीनदयाल रसोई और एक आवास पर हुई लाखों रुपए की चोरी ने पुलिस की कथित चौकसी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि दीनदयाल रसोई घर जो मुख्य सड़क पर है उसको निशाना बनाते हुए गैस सिलेंडर, चूल्हा, बोरों में रखा अनाज भी ले उड़े। 

रांझी थाना के ASI मनोज गोस्वामी पर विवाहिता के गंभीर आरोप

जबलपुर के रांझी थाने में पदस्थ एएसआई मनोज गोस्वामी पर बेहद ही गंभीर आरोप लगे हैं। रांझी थाना इलाके में रहने वाली शादीशुदा महिला ने आरोप लगाया कि थाने में पदस्थ एएसआई मनोज गोस्वामी उससे फोन पर अश्लील बातें करता है। इतना ही नहीं बल्कि उसे अपनी मनचाही जगह पर बुलाने के लिए भी दबाव बनाता रहता हैं।

बीजेपी सांसद डीडी उइके के खिलाफ दर्ज नहीं हुई FIR

फर्जी लेटर पैड कांड (fake letterhead case) मामले में बीजेपी सांसद डीडी उइके के खिलाफ FIR दर्ज नहीं हुई है। यह मामला बीजेपी (bjp) के लिए गले की फांस बन सकता है, क्योंकि जयस (jays) ने डीडी उइके के खिलाफ FIR नहीं होने पर राज्य की सरकार को निशाने पर लिया है। 

ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर 1 करोड़ का सोना जब्त

मध्यप्रदेश के ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक करोड़ का सोना पकड़ा है। पुलिस ने यह सोना ज्वेलरी कारोबारियों के पास से बरामद किया है। आरोप है कि ज्वेलर बिना जीएसटी के सोने के इन गहनों को बेचने की फिराक में थे। लेकिन पुलिस चैकिंग में पकड़े गए। जब्त गहनों की कीमत करीब 1 करोड़ रुपए हैं। पुलिस पूछताछ कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जीएसटी विभाग करेगा। 

पन्ना कलेक्टर को हाईकोर्ट की फटकार

पन्ना कलेक्टर को हाईकोर्ट ने फटकार लगाई है। पन्ना कलेक्टर संजय कुमार मिश्रा पर बीजेपी का एजेंट बनकर काम करने का आरोप है। इसके बाद कोर्ट ने उन्हें लताड़ा है। दरअसल, पन्ना के गुनौर से जनपद उपाध्यक्ष परमानंद शर्मा को जीत के बाद हारा हुआ

किशोर दा की समाधि पर लगा दूध जलेबी का भोग

हरफनमौला कलाकार किशोर कुमार का आज जन्मदिन है। खंडवा में सैकड़ों की तादाद में किशोर प्रेमी सुबह से ही उनके पैतृक निवास और समाधी पहुंच रहे हैं। खंडवा में किशोर कुमार की समाधि है। यहां पर पहुंचने वाले किशोर कुमार प्रेमी अपने लाडले कलाकार को श्रद्धांजलि देने के लिए देश भर से यहां आते हैं। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Recommended News

Related News