महाकाल लोक के नाम से जाना जाएगा उज्जैन का महाकाल कॉरिडोर, शिवराज कैबिनेट ने इन प्रस्तावों को दी मंजूरी

9/27/2022 5:33:52 PM

उज्जैन(विशाल सिंह): मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा आज उज्जैन दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन किए। वहीं कैबिनेट मीटिंग में लिए गए अहम फैसलों की भी जानकारी दी। शिवराज की कैबिनेट मीटिंग आज उज्जैन को समर्पित रही। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया की उज्जैन के विकास कार्य पर करोड़ों रुपए की स्वीकृति मिली। 22 जिलों में नल जल योजना के तहत 17971 करोड़ स्वीकृत किए गए। कैबिनेट मीटिंग में सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभु राम चौधरी, विश्वास सारंग, तुलसी सिलावट सहित अन्य मंत्री शामिल हुए।
 

इन प्रस्तावों पर लगी मुहर...

  • गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि उज्जैन की हवाई पट्टी के लिए 80 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं। पूर्व में हवाई पट्टी 30 हेक्टेयर में सीमित थी। अब बढ़ाकर 41 हेक्टेयर कर दिया गया है।
  • महाकाल की सवारी पर 11 लोगों का पुलिस बैंड निकलता था। कुछ लोगों के अनुपस्थित रहने की वजह से पुलिस बैंड अधूरा नजर आता था। अब 36 पद स्वीकृत किए गए हैं। अब 47 लोगों का पुलिस बैंड धार्मिक आयोजन के दौरान मौजूद रहेगा।
  • गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि पुण्य सलिल शिप्रा नदी के लिए प्रोजेक्ट बनाने की सहमति हुई है। शिप्रा नदी पर आवश्यकतानुसार बांध भी बनाए जाएंगे।
  • महाकाल कॉरिडोर को 'महाकाल लोक' के नाम से जाना जाएगा। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि महाकाल विस्तारीकरण योजना के प्रथम फेज को महाकाल लोक नाम दिया गया है।
  • जल जीवन मिशन के तहत गांव-गांव में नल जल योजना को अमली जामा पहनाने की योजना को स्वीकृति मिली है। इसके तहत 22 जिलों में 9197 गांव के लिए 17971 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं।
     
  •  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News