पन्ना राजघराने का संपत्ति विवाद पहुंचा थाने, महारानी जीतेश्वरी देवी गिरफ्तार

Thursday, Jul 22, 2021-02:11 PM (IST)

पन्ना: करोड़ों की हीरों का मालिक पन्ना राज परिवार संपत्ति विवाद बढ़ता ही जा रहा है। बीते डेढ़ दशक से परिवार के सदस्य आमने-सामने हैं। हालांकि महाराजा की मौत के बाद कुछ दिनों की शांति के बाद इस विवाद ने फिर से तूल पकड़ लिया। अब पन्ना राज परिवार की सबसे वरिष्ठ सदस्य राजमाता दिलहर कुमारी की शिकायत पर पुलिस ने महारानी जीतेश्वरी देवी उनके पति महाराज राघवेंद्र सिंह बेटी छत्रसाल बेटियों और अन्य लोगों के खिलाफ आर्म्स एक्ट घर में अवैध प्रवेश गाली गलौज धमकी सहित विभिन्न धाराओं पर मामला दर्ज किया है।

PunjabKesari

इसके बाद जीतेश्वरी देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस इन्हें कोर्ट में पेश कर रही है। गिरफ्तारी के बाद जीतेश्वरी देवी ने साजिश बताते हुए मामले को झूठी और बदले की कार्यवाही बताया है।

PunjabKesari
आपको बता दें कि संपत्ति को लेकर पन्ना का यह सबसे प्रतिष्ठित परिवार बीते दो दशक से एक दूसरे का दुश्मन बना हुआ है। इस परिवार में मां-बेटा, सास-बहू, भाई-बहन के भी रिश्ते तार-तार हो रहे हैं क्योंकि इसके पूर्व भी कई बार ऐसी मार-पीट, गाली-गलौज और संपत्ति हड़पने के आरोप लगते और लगाते रहे हैं। जिसमें मां दिलहर कुमारी की शिकायत पर बेटा राघवेंद्र 1 वर्ष तक तिहाड़ जेल में रहा है।

PunjabKesari

एक बार फिर राज परिवार का यह झगड़ा पुलिस तक जा पहुंचा है। पन्ना राजघराने का संपति विवाद कानूनी दांव-पेंच में उलझ गया हैं। जो कहीं न कहीं इस राजघराने की साख को बट्टा लगाता नजर आ रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News