महेश्वर विधायक विजयलक्ष्मी साधौ गिरफ्तार, CM शिवराज का कर रही थी विरोध

Friday, Apr 14, 2023-06:10 PM (IST)

खरगोन: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राज्यपाल मंगू भाई पटेल का खरगोन में विरोध कर रही कांग्रेस विधायक विजयलक्ष्मी साधौ को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल, सीएम शिवराज सिंह व राज्यपाल मंगू भाई पटेल डॉ. भीम राव अंबेडकर की जयंती पर खरगोन के महेश्वर पहुंचे।

PunjabKesari

इसी बीच महेश्वर कांग्रेस विधायक विजयलक्ष्मी साधौ के नेतृत्व में स्थानीय लोग और कार्यकर्ता मेडिकल कॉलेज और महेश्वर जिला बनाने की मांग को लेकर सीएम व राज्यपाल का विरोध प्रदर्शन करने लगे। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन आखिकार पुलिस ने महेश्वर विधायक को गिरफ्तार कर लिया। वहीं जिले में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News