भारत-पाक युद्धविराम पर CM मोहन का बयान, जानिए क्या कहा ?

Saturday, May 10, 2025-07:24 PM (IST)

भोपाल : भारत और पाकिस्तान के बीच बीते कई दिनों से जारी सैन्य तनाव के बाद अब एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। दोनों देशों ने  पूर्ण और तत्काल सीज़फायर  (युद्धविराम) पर सहमति जता दी है। यह समझौता पाकिस्तान की पहल पर शुरू हुई सैन्य वार्ता और अमेरिका की मध्यस्थता से संभव हो पाया है।  युद्धविराम को लेकर सीएम मोहन यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि पाकिस्तान के घुटने पर आ जाने के बाद भारत युद्धविराम के लिए राजी हो गया है। इसके साथ ही आज शाम पांच बजे से भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम हो गया है।

सीएम ने कहा - इसकी शुरुआत पाकिस्तान की तरफ से हुई, जब उसके डीजीएमओ ने आज दोपहर बाद साढ़े तीन बजे फोन कर इसके लिए भारत से अनुरोध किया। दोनों डीजीएमओ के बीच हुई बातचीत के बाद युद्धविराम पर सहमति बन गई, जय हिन्द। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने ट्वीट कर जानकारी दी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News