महुआ का 'चमत्कारी' पेड़ बना प्रशासन के लिए सिरदर्द, पत्थरबाजी से 6 पुलिसकर्मियों सहित 12 लोग घायल

11/13/2019 2:06:32 PM

होशंगाबाद (गजेंद्र राजपूत): जिले के पिपरिया नया गांव स्थित बनखेड़ी क्षेत्र के जंगल में बुधवार को ग्रामीणों और पुलिस के बीच टकराव हो गया। इस दौरान जमकर हुए पथराव में करीब दो दर्जन लोग घायल हुए हैं। इसमें करीब 6 पुलिसकर्मी शामिल हैं। फिलहाल घटनास्थल पर तीन थानों की पुलिस को बुलाया गया है। स्थिति अभी भी तनावपूर्व बनी हुई है। टीआई के सिर में भी चोट आई है।

करीब एक महीने से यहां जंगल में करीब 25 साल पुराने महुआ के पेड़ को लेकर अफवाह फैली हुई है। वहीं कहा जा रहा है कि इस महुआ के पेड़ को पांच रविवार या बुधवार को छुने से किसी भी असाध्य बीमारी से छुटकारा मिल जाता है। इसी अंधविश्वार के चलते बुधवार को जंगल में पेड़ को छुने जाने के लिए हजारों लोग पहुंचने लगे। पहले तो पुलिसकर्मियों ने लोगों को समझाने की कोशिश की। लोग नहीं माने तो थोड़ा बल प्रयोग किया। इसके बाद ग्रामीण भड़क गए और पुलिस पर पथराव कर दिया। आधा दर्जन पुलिस वाले घायल होने के साथ ही बनखेड़ी टीआई शंकर लाल झरिया के सिर में भी पत्थर लगा है।

PunjabKesari

क्या है मामला
करीब एक सप्ताह पहले ये अफवाह उड़ी की बनखेड़ी के जंगल में लगे महुआ के पेड़ को छुने मात्र से बड़ी से बड़ी बीमारियों से छुटकारा मिल रहा है। जहां किसी दैवीय शक्ति का वास है। फिर क्या देखते ही देखते यहां लोगों का हुजूम उमड़ने लगा। तब से अब तक हजारों की संख्या में लोग सुबह से शाम तक यहां आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि बीते रविवार को ये संख्या करीब एक लाख तक पहुंच गई। जंगल में लोगों के इतनी बड़ी संख्या में आने से पेड़ों को नुकसान पहुंच रहा है, लेकिन लोगों की आस्था कम नहीं हो रही है। जंगल में ट्रैफिक जाम के हालत बन रहे हैं। करीब 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी और इतने ही वनकर्मी पेड़ों की सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगाए गए हैं।  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Jagdev Singh

Recommended News

Related News